बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

24 Oct 2026

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

चेक डेम व शेड निर्माण सहित 57 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

बलौदाबाजार l राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा  शनिवार को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन,औऱ पूरेना मे 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर लगभग 57 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी की।
इसमें ग्राम पौंसरी मे 10 लाख रुपए के शेड निर्माण 5 लाख रुपए के बाउंड्रीवाल,ग्राम मगरवाय मे 10 लाख रुपए के शेड निर्माण,ग्राम बुड़गहन मे 20 लाख रुपए के चेक डेम निर्माण औऱ ग्राम पुरेना मे 7 लाख रुपये के अतिरिक्त क़क्ष एवं 5 लाख रुपए के रंगमंच निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इन गांव मे लोकार्पण औऱ भूमिपूजन दिखाता है कि गांव मे विकास हो रहा है। हमारी सरकार गरीबों की चिंता करने वाली है,इसीलिए गांव के विकास मे जोर दे रही है। हमने मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना,3100 रुपए मे धान खरीदी के वायदे को पूरा किया है।अब महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार  मे पारदर्शिता है औऱ भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्पना को सब मिलकर पूरा करेंगे

इन विकास कार्या का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन- राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान ग्राम पौंसरी में सामुदायिक भवन  लागत 6.50 लाख, रंगमंच लागत 5 लाख , ग्राम मगरवाय में सीसी रोड निर्माण  लागत 10 लाख,ग्राम  बुडगहन में बाढ़ आपदा भवन लागत 20 लाख, रंगमंच निर्माण लागत 5 लाख, ग्राम पूरेना में सीसी रोड निर्माण लागत 10 लाख का लोकार्पण एवं ग्राम मगरवाय के शासकीय प्राथमिक शाला में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 10 लाख, किचन शेड निर्माण लागत 5 लाख, रंगमंच निर्माण लागत 3.50 लाख का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सस्दय  राजेश ध्रुव, रविशंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।