बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

31 Aug 2026

राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च


बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार-भाटापारा की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के अगुवाई में आज 31 अगस्त 2026 को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण FIR के विरोध में एवं उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं विरोध मार्च निकाला गया।
विरोध मार्च गांधी चौक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक (रायपुर रोड) तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR को राजनीतिक द्वेष और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय जनता के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कृत्य के संबंध में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज किए जाने की मांग की गई।
इस विरोध मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी की  सुमित्रा धृतलहरे सहित पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, महामंत्री लखेश साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद्मेश्वरी साहू, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, पंकज मारईया, शहर प्रभारी महामंत्री नीरज बांधे, पार्षद सलमान शेख सुभाष राव डाइजेश्वरी रविंद्र नामदेव, सुखदेव साहू, खिलेंद्र वर्मा, तरुण खटकड़, अजीत धृतलहरे, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, जय ठाकुर, दिगंबर साहू, शाश्वत यादव सहितजिले के कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन,  ब्लॉक अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, सेवादल तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी सं ख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।