बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर देशभर मे पदयात्रा करने वाले सौरभ देवांगन का कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया सम्मान

15 Oct 2026

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर देशभर मे पदयात्रा करने वाले सौरभ देवांगन का कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया सम्मान

बलौदाबाजार l जिले के ग्राम जारा निवासी सौरभ देवांगन ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पांच वर्षों तक पूरे भारतवर्ष की पैदल यात्रा की। अपनी इस प्रेरणादायक यात्रा का अनुभव साझा करने के लिए उन्होंने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से बुधवार को मुलाकात की। कलेक्टर श्री शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति सौरभ देवांगन के उल्लेखनीय योगदान और उनके जज्बे की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान सौरभ देवांगन ने कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया

इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले में जनसहयोग से जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग ढाई लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इन प्रयासों का उद्देश्य ‘गांव का पानी गांव में, शहर का पानी शहर में और खेत का पानी खेत में’ के संकल्प को साकार करना है, ताकि वर्षा जल का संरक्षण कर जल संकट की चुनौती से निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन के प्रयासों को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।उन्होंने सौरभ जैसे जागरूक एवं समर्पित युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़ी ऐसी जनहितकारी पहलों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।