बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

पितृ अमावस्या पर दीक्षित परिवार ने जिला चिकित्सालय में किया फल वितरण

10 Oct 2026

पितृ अमावस्या पर दीक्षित परिवार ने जिला चिकित्सालय में किया फल वितरण

पूर्वजों की स्मृति में सेवा कार्य कर दिया मानवता और संस्कारों का संदेश

बलौदाबाजार। पितृ अमावस्या भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का पावन अवसर है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए अश्विन अमावस्या एवं पितृपक्ष की अमावस्या के अवसर पर दीक्षित परिवार द्वारा बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य किया गया।

परिवार के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय में उपचाररत गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों तथा उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस दौरान परिवार ने यह संदेश दिया कि पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मरण तक सीमित नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के प्रति संवेदनशीलता में भी निहित है।

इस सेवा कार्य के दौरान स्वर्गीय जगत नारायण दीक्षित की धर्मपत्नी एवं परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सूर्य देवी दीक्षित (99 वर्ष) के प्रति सम्मान और पारिवारिक संस्कारों की भावना भी विशेष रूप से देखने को मिली। परिवार ने उनके संस्कारों और पूर्वजों की स्मृति को सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

जिला चिकित्सालय में फल वितरण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की गई। बीमारी और कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों के बीच पहुंचकर परिवार ने सहयोग एवं अपनत्व की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अशोक वर्मा से भी दीक्षित परिवार के सदस्यों ने भेंट-मुलाकात की और सेवा कार्य को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम में श्रीमती सीमा दीक्षित, वात्सल्य दीक्षित, मधुकान्त दीक्षित सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा जीत कुमार यदु, उमेंद्र यादव, प्रिया यादव, जीवराखन यदु, राम साहू, सोमेश विश्वकर्मा एवं रानू पांडे भी सेवा कार्य में शामिल रहे।

पितृ अमावस्या के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्य पूर्वजों की स्मृति, पारिवारिक संस्कार और मानव सेवा के सुंदर समन्वय का उदाहरण बना। दीक्षित परिवार की इस पहल ने यह संदेश दिया कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके दुख में सहभागी बनना ही संस्कारों को जीवंत रखने का एक सार्थक माध्यम है।