बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में बालक कल्याण समिति, बलौदाबाजार द्वारा बालिका को फॉस्टर केयर में दिए जाने की संपूर्ण प्रक्रिया विधिवत संपन्न करायी गई।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बालिका से आत्मीय संवाद कर उसके भविष्य एवं आकांक्षाओं के संबंध में जानकारी ली। बातचीत के दौरान बालिका ने प्रसन्नतापूर्वक शिक्षिका बनने की अपनी इच्छा व्यक्त की। साथ ही बालिका को उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
फॉस्टर परिवार को बालिका के समुचित पालन-पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं भावनात्मक देखभाल सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फॉस्टर परिवार ने बालिका को परिवार के सदस्य के रूप में स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं बालिका भी नए परिवार के साथ जाने को लेकर प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दी। यह पहल बालिका को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।