बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

नवरात्रि, दशहरा एवं दामाखेड़ा व खंडवा मेला महोत्सव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने थाना सिमगा में शांति समिति की बैठक आयोजित

08 Oct 2026

आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दामाखेड़ा व खंडवा मेला महोत्सव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने थाना सिमगा में शांति समिति की बैठक आयोजित

एसडीएम, सीएमओ, थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु बनी रणनीति

दामाखेड़ा एवं खंडवा मेला में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

सभी पूजा एवं गरबा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, वॉलंटियर्स तैनात करने तथा समय व ध्वनि सीमा का पालन करने की दी गई हिदायत

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आमजनों से की शांति, सौहार्द एवं आपसी समन्वय के साथ त्यौहार मनाने की अपील

​बलौदाबाजार l जिले में आगामी त्यौहारों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 08.10.2026 को थाना सिमगा परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक:- ​बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/एसडीएम) सिमगा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी/सीएमओ नगरपालिका सिमगा एवं थाना प्रभारी सिमगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​इसके साथ ही क्षेत्र के 20 ग्रामों के सरपंचगण, सिमगा के सम्मानित गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु तथा दामाखेड़ा एवं खंडवा के सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं जारी निर्देश/अपील: 1. ​दामाखेड़ा एवं खंडवा मेला हेतु विशेष सुरक्षा प्रबंध: दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम दामाखेड़ा एवं खंडवा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेला कार्यक्रमों में जुटने वाली विशाल जनसभा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग के पुख्ता इंतजाम करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
2. ​पंडालों में सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे: क्षेत्र की समस्त दुर्गा पूजा एवं गरबा समितियों को निर्देश दिए गए कि वे पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स तैनात करें तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनिवार्य रूप से सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाएं।
3. ​ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं समय सीमा का पालन:- माननीय उच्चतम न्यायालय एवं शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के भीतर ही लाउडस्पीकर का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
4. ​साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाएं: नगरपालिका एवं स्थानीय निकायों को मेला स्थलों व मुख्य मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग), पेयजल तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया।
5. ​असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर व आपसी समन्वय: पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले, शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

​बैठक के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को आगामी सभी त्यौहारों एवं मेला आयोजनों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।