बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश (भापुसे) ने विधिवत संभाला जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का पदभार

16 Jul 2026

​नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश (भापुसे) ने विधिवत संभाला जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का पदभार

बलौदाबाजार l 

आज दिनांक 16.07.2026 को भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व राय गौरव रामप्रवेश जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। ​पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत रूप से नए पुलिस अधीक्षक को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का चार्ज सौंपा।

​पदभार ग्रहण करने के इस गरिमामय अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। स्वागत करने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार), ​ हेमसागर सिदार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भाटापारा),  तारेश साहू (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस - SDOP, भाटापारा), ​कौशल किशोर वासनिक (उप पुलिस अधीक्षक - DSP, कैंप कसडोल),  संजय साहू (उप पुलिस अधीक्षक - DSP, यातायात), ​श्रीमती उषा सोन्धिया (उप पुलिस अधीक्षक - DSP), उषा ठाकुर रक्षित निरीक्षक उपस्थित थे। ​पदभार ग्रहण करने के पश्चात नए पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।