बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारम्भ

02 Aug 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारम्भ

युवा नशे से दूर रहकर विकसित भारत  निर्माण की ओर अग्रसर हो - राजस्व मंत्री श्री वर्मा

नशे के विरुद्ध अभियान में सहभागिता निभाने  दिलाई शपथ

बलौदाबाजार l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी 'नशा मुक्त युवा,विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया । उन्होंने वर्चुअल रूप से जुडर  देश के 28000 से अधिक स्थानों से जुड़े युवाओं को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप.शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री ने उपस्थित युवा समूहों को नशा मुक्ति, नशा से दूर रहने  तथा परिवार व समाज को नशा के दुष्परिणामो से जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति से सम्बंधित आकर्षक नाटिका की भी प्रस्तुति दी।


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा क़ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये लगातर युवाओ से आह्वान कर रहे है,नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान भी उसी की एक कड़ी है जिसके माध्यम से युवाओ को नशे के चंगुल में न पड़कर देश के बारे में सोचने की प्रेरणा देना है। उन्होंने कहा क़ि आज के युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा क़ि नशा एक दीमक की तरह मनुष्य के जीवन को खोखला कर देता है जिससे न केवल उसका जीवन बर्बाद होता है बल्कि परिवार भी टूटकर बिखर जाता है,माता- पिता के सपने व उम्मीद समाप्त हो जाते है। उन्होंने कहा क़ि इतिहास गवाह है देश की आजादी से लेकर अब तक जितने भी आंदोलन हुए उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है, युवा परिवर्तन लाने में सक्षम हैं।नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत  संकल्प अभियान के तहत 100 सप्ताह तक लगातार अनेक कार्यक्रम होंगे जिसमें युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशे के विरुद्ध लोगों को  जागरूक करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा क़ि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा के लिये लगातार अभियान चला रहे हैं ताकि युवा जागरूक रहे और भविष्य सुरक्षित रहे।उन्होंने कहा क़ि नशा एक मनुष्य के परिवार को भी नाश कर देता है। युवा नशा से दूर रहे,अच्छे विचारों और संस्कारों को ग्रहण करें।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा क़ि  हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित,समृद्ध और स्वस्थ राष्ट्र का सपना देखा है और इसे पूरा करने के लिये युवाओं को नशा जैसे बुरी लत से मुक्त होना जरुरी है। उन्होंने कहा क़ि अभियान के तहत 100 सप्ताह तक खेल,कला,संस्कृति,जनजारूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें युवा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव एसडीएम दीपक निकुंज,खेल अधिकारी प्रीति बंछोऱ सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।