बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

नल कनेक्शन काटने के मामले में कोर्ट का आदेश, मकान मालिक को तत्काल पानी देने के निर्देश

09 Oct 2026

नल कनेक्शन काटने के मामले में कोर्ट का आदेश, मकान मालिक को तत्काल पानी देने के निर्देश


बलौदाबाजार। मंगलम कॉलोनी में भवन स्वामी के नल कनेक्शन काटे जाने का मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैनु राम साहू के आवास की पानी सप्लाई बंद किए जाने के बाद उन्होंने अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव के माध्यम से न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया। मामले में न्यायालय ने पानी की आवश्यकता को देखते हुए नल कनेक्शन तत्काल जोड़ने का आदेश दिए जाने की बात सामने आई है।
बताया गया कि मंगलम कॉलोनी के भवन स्वामी चैनु राम साहू के आवास का नल कनेक्शन काट दिए जाने से घर में निस्तार एवं पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। इस संबंध में चैनु राम साहू ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में लिखित शिकायत भी की थी।

पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। आवेदन में कॉलोनी से जुड़े नितेश शर्मा एवं प्रकाश तिवारी के विरुद्ध आदेशात्मक व्यादेश की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय द्वारा नल कनेक्शन जोड़कर पानी की सुविधा बहाल करने संबंधी आदेश दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
पहले भी पहुंच चुका है मामला हाईकोर्ट
आवेदक के अनुसार, इससे पहले भी वर्ष 2021 में उसके आवास की पानी सप्लाई बाधित की गई थी। उस समय मामला माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर तक पहुंचा था और 8 अक्टूबर 2021 को पारित आदेश में पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए थे।
आवेदक का कहना है कि मेंटेनेंस या अन्य शुल्क को लेकर कोई विवाद हो तो उसका समाधान कानूनी माध्यम से किया जा सकता है, लेकिन इसके कारण किसी परिवार की पेयजल एवं निस्तार जैसी मूलभूत सुविधा बंद नहीं की जानी चाहिए।

अब ताजा न्यायालयीन आदेश के बाद मंगलम कॉलोनी में नल कनेक्शन और पानी की आपूर्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में है।