बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

11 Aug 2026

मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाजसेविका मिनी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, बलौदाबाजार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजन एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिनी माता जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मिनी माता जी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका संघर्ष और जनसेवा का समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे, सहित पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू, जिला महामंत्री सुनील साहू,जितेंद्र नवरत्न, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पलारी,सुनील कुर्रे, शहर महामंत्री नीरज बांधे, डॉक्टर कमलेश्वर यदु रविंद्र नामदेव, सेवादल जिला अध्यक्ष संतोष यादव, देवीलाल बार्वे, वीरेंद्र बहादुर कुर्रे, पुष्पा बंजारे,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने मिनी माता जी के बताए सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।