बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

महिलाओं ने उत्साह से किया हलषष्ठी पूजन, संतान की सुख-समृद्धि की कामना

02 Sep 2026

महिलाओं ने उत्साह से किया हलषष्ठी पूजन, संतान की सुख-समृद्धि की कामना


बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में बुधवार को हलषष्ठी पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर विधि-विधान से हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-अनुष्ठान संपन्न किया गया।

गार्डन चौक स्थित वीनम श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित हलषष्ठी पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। महिलाओं ने सामूहिक रूप से सगरी तैयार कर पूजा स्थल को पारंपरिक ढंग से सजाया। इसके बाद हलषष्ठी माता की स्थापना कर जल, फूल, बेलपत्र, भैंस का दूध-दही, घी, लाई, महुए के फूल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से पूजा की गई।

पूजन के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से हलषष्ठी व्रत की कथा का श्रवण किया और संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। पूजा में छह प्रकार की सामग्री और छह भाजी का विशेष महत्व रहा। पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया।

इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को हलषष्ठी पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा। हलषष्ठी पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।