बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसडोल की पूर्व प्रभारी अधीक्षिका रीना कट्टकवर का हुआ निलंबन

24 Jul 2026

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसडोल की पूर्व प्रभारी अधीक्षिका
रीना कट्टकवर का हुआ निलंबन

बलौदाबाजार। लगातार चर्चाओं में रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसडोल की पूर्व प्रभारी अधीक्षिका एवं सहायक शिक्षक (एल.बी.) रीना कट्टकवर को वित्तीय अनियमितता और शासकीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा की गई है जिसका आदेश भी जारी हो गया है। उक्त निलंबन आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि रीना कट्टकवर ने अपने कार्यकाल के दौरान समग्र शिक्षा के नियमों के विपरीत मानसेवी कर्मचारियों की नियुक्ति की तथा उनके नाम पर मानदेय के अतिरिक्त पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से कथित रूप से गलत भुगतान कराया। इसके अलावा वस्तु क्रय में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया तथा कई मामलों में टीडीएस और जीएसटी कटौती भी नहीं की गई। पूरे मामले की पुष्टि अन्य जानकारी लेकर आगामी अंक में की जा सकती है l फिलहाल आदेश में आर्थिक अनियमितता एवं शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही के तहत कार्यवाही का उल्लेख है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कसडोल निर्धारित किया गया है। उक्त मामले को उजागर करने की मुख्य भूमिका पूर्व पार्षद राजेश कनौजे की रही l