बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय एवं सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

31 Jul 2026

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय एवं सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

सभी प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज करने एवं समय पर निराकरण के निर्देश

समूह की महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में कार्य करने किया प्रोत्साहित


बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरुवार को  सुहेला में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियो को जरुरी निर्देशित
दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण के  दौरान तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट के प्रकरणों का अवलोकन कर  भविष्य में सभी प्रकरण ऑनलाइन दर्ज करने एवं समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने  एग्रीस्टेक पंजीयन हेतु छूटे हुए किसानों का पंजीयन कराने तथा स्वामित्व कार्ड बनाने वितरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में संचालित सेवा सेतु पोर्टल का भी जायजा लिया और संचालक से सेवाओं और प्रतिदिन आवेदनों की संख्या के सम्बंध में पूछ ताछ कर जानकारी ली।उन्होंने सभी 600 सेवाओं की जानकारी लोगों को आसानी से उपलब्ध हो इसके लिये क़क्ष में बार कोड चस्पा करने कहा।

कलेक्टर ने सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र सुहेला के निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन ओपीडी एवं मासिक आईपीडी की संख्या, बेड संख्या, दवाईयों की उपलब्धता तथा बरसात में स्नेक बाइट से बचाव हेतु  एंटी वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने नये अस्पताल भवन निर्माण हेतु  वर्तमान अस्पताल परिसर में ही  उपयुक्त स्थल का चयन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने इसके पश्चात पीएम आवास योजना के हितग्राही प्रमिला वर्मा के नवनिर्मित आवास का अवलोकन किया और सुंदर मकान एवं बेहतर सोखता गड्ढा निर्माण पर सराहना करते हुए अन्य ग्रामीणों को भी इसीतरह  से सोखता गड्ढे का निर्माण करने कहा।

कलेक्टर ने एनआरएलएम आजीविका केन्द्र में बिहान की दीदियों से मुलकात की और उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने  हितग्राहियों से फार्म संकलन एवं वेंडर चयन में मदद करने सोलर दीदी के रूप में कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा क़ि किसी एक उत्पाद का चयन कर एक स्थान पर बड़े पैमाने पर निर्माण करें,मशीनरी एवं अन्य व्यवस्था प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम,अतुल शेट्टे,सीएमएचओ डॉ,राजेश अवस्थीन, तहसीलदार के  के. वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।