बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने जिला अर्थशाला का किया निरीक्षण

17 Jul 2026

कलेक्टर ने जिला अर्थशाला का किया निरीक्षण, किसानों और समूह की महिलाओं को भी प्रशिक्षण देने हेतु दिए निर्देश


छात्रों से किया आत्मीय संवाद, डिजिटल बैंकिंग, सायबर फ़्रॉड सहित कैरियर के सम्बन्ध में दिये महत्वपूर्ण टिप्स


बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल परिसर में संचालित जिला अर्थशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी एवं प्रशिक्षको से वहां उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण की जानकारी ली।  उन्होंने छात्रों के साथ ही किसानों और समूह की महिलाओं को भी डिजिटल बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचने हेतु  प्रशिक्षण के लिये हर माह विकासखंडवार लगभग 600 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर ने  निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण हेतु आए भारती विद्या मंदिर भाटापारा के कक्षा 12 वीं के छात्रों के साथ आत्मीयता के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों से पूछा कि अर्थशाला में किस किस विषय के सम्बन्ध में जानकारी मिली, डिजिटल बैंकिंग, सायबऱ फ़्रॉड, शेयर  मार्केट चालू और बचत खाता की कितनी जानकारी है। उन्होंने छात्रों को कैरियर के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये। कलेक्टर ने कहा कि आज का समय डिजिटल बैंकिंग का दौर है इसलिए इसके बारे में जानना जरुरी है। डिजिटल बैंकिंग  में जितनी सुविधा है उतनी जोखिम भी है। उन्होंने कहा कि यहां से जो जानकारी लेकर जा रहे है उसे अपने माता -पिता और अन्य बुजर्गो को भी बताएं कि किस तरह डिजिटल धोखोधड़ी से बचने सतर्क रहना है।


कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के लिये आने वाले छात्रों के लिये बैंकिंग,बीमा,शेयर मार्केट,डिजिटल फॉड से बचने के उपाय से सम्बंधित नोट्स भी उपलब्ध कराएं ताकि घर जाने पर उन महत्वपूर्ण जानकारी को समय -समय पर  पढ़ते रहे।  उन्होंने कहा कि किसी विषय पर बच्चों को कोई शंका हो तो उसे जरुर दूर करें।

प्रशिक्षकों ने विभिन्न उत्पादों के ब्रांड सिंबल,डुप्लीकेसी से बचने तथा शेयर मार्केट में ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातो को बताया। इसके साथ  कई तरह के स्पोर्ट्स क्विज के बारे में भी बताया गया।उन्होंने बताया कि जिला अर्थशाला की शुरुआत 1 नवम्बर 2025 से हुआ है और अब तक लगभग 2500 छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। 

इस दौरान  डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।