बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मनोविकास केन्द्र मे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बांटी खुशियां

17 Aug 2026

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मनोविकास केन्द्र मे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बांटी खुशियां

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा रविवार को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर स्थित  मनोविकास केंद्र पहुंचे। उन्होंने केन्द्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से  संवाद कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं। इस दौरान उन्होंने मनोविकास केंद्र में विभिन्न मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों क़ो उपहार भेंट कर बच्चों का प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने सभी बच्चों से मुलकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और पढ़ाई के लिये उपयोग कर रहे विभिन्न मॉडलो के बारे मे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों के अभिभावकों से केन्द्र के उपचार से लाभ के बारे मे जानकारी ली। अभिभावकों ने मनोविकास केंद्र को बच्चों के ईलाज और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि केन्द्र मे आकर बच्चों को बहुत लाभ मिल रहा है।कलेक्टर ने केंद्र के एडमिन कक्ष, बच्चों के कक्ष, फिजियो थेरेपी रूम, ऑडियोमेट्री रूम सहित बैठक हाल का जायजा लिया। इस अवसर पर बच्चों ने योगा के साथ ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपने हुनर का परिचय दिया।

बताया गया कि वर्तमान में लगभग 40 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे केंद्र में दाखिला लिये हैं । इन बच्चों क़ो पढ़ाने के लिए 3 स्पेशल एजुकेटर, फिजियो थिरेपिस्ट और ऑडियो मेट्रियोलॉजिस्ट और योगा प्रशिक्षक हैं।