बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा प्रशासन

20 Jul 2026

किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा प्रशासन

नवीनीकरण का बाट जोहते 3 वर्ष से जनता कर रही फरियाद

ओवर लोडिंग के चलते हो रहा सड़को का बुरा हाल उसके बावजूद भी कार्यवाही सिर्फ दो पहिया वाहनों पर

परेशान ग्रामवासियों ने की तत्काल गड्ढों को भर मरम्मत की मांग

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार से सिमगा जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क के रखरखाव और नवीनीकरण की मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से अब लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति का सबसे ज्यादा असर रोजी-मजदूरी करने वाले लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। गड्ढों से भरे मार्ग पर आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे आवागमन करना मुश्किल हो रहा है।

भारी वाहनों ने बढ़ाई सड़क की परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में स्थित सीमेंट संयंत्रों के कच्चे और तैयार माल की ढुलाई करने वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत और बिगड़ गई है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क की मजबूती प्रभावित हुई है। लोगों का आरोप है कि शाम होते ही इस मार्ग पर ओवरलोडिंग का सिलसिला तेज हो जाता है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते सड़क लगातार जर्जर होती जा रही है। वहीं यातायात, पुलिस प्रशासन कार्यवाही दो पहिया वाहनों पर करने में मस्त रहती किंतु ओवर लोडिंग पर कार्यवाही केवल खानापूर्ति तक सीमित हैं l

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

सुहेला, नवापारा, हथबंद, पड़कीडीह, करही चांडी, सेमहराडीह, रिसदा, कोकड़ी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क के गड्ढों को भरने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और स्थायी समाधान के लिए सड़क का नवीनीकरण कराने की मांग की है।