बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

ग्राम खर्वे में 08 व्यक्तियों की हत्या का हुआ खुलासा

23 Jun 2026

बलौदाबाजार,

थाना कसडोल अंतर्गत मामला"

ग्राम खर्वे में 08 व्यक्तियों की हत्या का हुआ खुलासा
 

थाना कसडोल के ग्राम खर्वे में विगत 04 माह में हुई थी 08 लगातार मृत्यु की घटनाएँ
 

गांव का ही निवासी रामसहाय जायसवाल निकला 'साईको किलर' जिसने अपने ही परिचितों की हत्या की
 

हत्या करने के पूर्व किया गया कुत्ते पर ट्रायल, उसके बाद साधा ग्रामवासियों पर निशाना
 

प्रतिशोध की भावना और मानसिक कुंठा एवं छोटी छोटी पुरानी रंजिशो के चलते की गई लगातार 08 हत्याएँ
 

अभियुक्त के द्वारा चुहा मारने की बात को लेकर प्राप्त किया सुहागा (जहर)
 

शराब में सुहागा (जहर) घोलकर अपने ही परिचितो को शराब देकर, की गई सभी हत्याएँ
 

जांच दौरान 07 मृतकों का किया गया शव उत्खनन, 01 मृतक का परिजनों द्वारा किया गया था दाह संस्कार
 

किसी को शक न हो इसलिए आरोपी खुद मृतकों को अस्पताल ले जाने और उनके कफन-दफन में हुआ था शामिल
 

अभियुक्त द्वारा प्रारंभ में किया गया पुलिस को गुमराह, पुलिस द्वारा गहन पुछताछ एवं सघन विवेचना फलस्वरूप अंतत: अभियुक्त ने किया अपना गुनाह स्वीकार
 

पुलिस द्वारा कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए, मुख्य आरोपी रामसहाय को अंततः किया गया गिरफ्तार
 

अभियुक्त के विरूद्ध थाना कसडोल में 08 हत्या एवं 01 हत्या के प्रयास का प्रकरण किया गया दर्ज 

बलौदाबाजार/कसडोल l 

दिनांक 06.06.2026 को SDOP कसडोल को ग्राम खर्वे के ग्रामीणों द्वारा माह फरवरी से 14 मई तक गांव में 08 लोगो की संदेहास्पद मृत्यु होने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसमें उनके द्वारा गांव के ही व्यक्ति राम सहाय जायसवाल पर संदेह व्यक्त किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल प्रारंभिक जांच शुरू की गयी। प्रकरण में सभी 07 व्यक्तियों के शव उत्खनन कराकर PM हेतु मेकाहारा रायपुर रवाना किया गया। जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा रायपुर स्थित मेडिकोलिगल संस्थान में विशेष टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया एवं फारेंसिंक जांच हेतु सभी व्यक्तियों  का DNA विसरा अन्य सेंपल प्रिजर्व किया गया है। मृतकों में एक मृतक बुधराम जायसवाल के शव का उनके परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा प्रत्येक व्यक्तियों की मृत्यु संबंधित सुक्ष्मता से जांच की गयी। पुलिस की एक टीम जहां निरंतर ग्रामीण से पुछताछ कर सतत निगाह रखी हुई थी वही इसके समानांतर दुसरी टीम इस घटना से संबंधित तकनीकी साक्ष्य जुटाने में प्रयास में लगी थी। इसी दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त ने गांव के किसी व्यक्ति से चुहा मारने की दवा के नाम पर सुहागा (जहर) प्राप्त किया। संबंधित ग्रामीणों से पुछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त से पुछताछ की गई। प्रारंभ में अभियुक्त द्वारा घटना करने से इंकार किया गया किंतु बारीकी से पुछताछ करने पर अंतत: अभियुक्त ने घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसने अपने बयान में सभी मृतकों को पुरानी रंजीश, छोटी छोटी शिकायतें, गाली गालौच एवं चारित्रिक संदेह तथा टोना-टोटका के चलते एक के बाद एक घटना कारीत करना स्वीकार किया।

सर्व प्रथम आरोपी द्वारा चुहा मार दवा (सुहागा) से अपना पहला निशाना कुत्ते को बनाया गया, कुत्ते पर सफल परीक्षण होने के बाद-
1. दिनांक 06.02.2026 को पहला शिकार बद्री को बनाया गया, जो अक्सर अभियुक्त के साथ गाली गलौज और शराब पिलाने के लिए परेशान करता था, आरोपी द्वारा सुहागा (जहर) मिले शराब को पीने से बद्री की मौत हो गयी। 
2. पहले शिकार से मिली सफलता से अभियुक्त रामसहाय का आत्मविश्वास बढ़ने पर दुूसरा निशाना बुठालु को दिनांक 20.02.2026 को बनाया गया। बुठालु द्वारा समाज को गाली देने और पुर्व विधान सभा चुनाव के समय हुए विवाद पर से, आरोपी द्वारा बुठालू को सुहागा मिला कर शराब पिलाने से उसी तरह उसकी मौत हो गयी। 
3. दिनांक 12.03.2026 को छत्तु राम जो अभियुक्त के पत्नि के उपर बुरी नियत रखता था, जिसका बदला लेने के लिये शराब में सुहागा मिलाकर पिलाने से छत्तुराम की भी मौत हो गयी। 
4. दिनांक 20.03.26 को बुधराम, जिससे अभियुक्त के साथ जमीन लेन देन और समाजिक रूप से रंजीश बना हुआ था, ठीक उसी पैटर्न में शराब में सुहागा (जहर) मिलाकर पिलाने से बुधराम की भी मौत हो गयी। जिसका दाह संस्कार किया गया है।
5. लोगों को जहर देकर लगातार मारने की घटना और किसी को कोई शंका नही होने पर आरोपी द्वारा अगला शिकार विनोद कुमार को बनाया गया, जो अभियुक्त को लगातार गाली गलौज किया करता था, उससे बदला लेने के लिये सुहागा (जहर) मिलाकर शराब पीने के लिए आरोपी द्वारा दिया गया, जिसे पीने से विनोद कुमार की भी मौत दिनांक 31.03.2026 को कसडोल अस्पताल में हो गई। 
6. अभियुक्त द्वारा सुहागा मिला हुआ शराब देने से पीने वश गजानंद की दिनांक 28/04/2026 को मृत्यु हो गया। अभियुक्त को शंका था कि गजानंद उन पर बैगा गुनिया करता था, जिससे वह कर्ज मुक्त नही हो पा रहा है जीवन में सुख शांति नही आ पा रहा है। 
7. अभियुक्त द्वारा चैतूराम से ₹50,000 कर्ज लिया गया था, जिसके ब्याज देने से निजात पाने के लिये चैतुराम को मारने का आरोपी द्वारा योजना बनाई गई । इसके बाद अभियुक्त रामसहाय के द्वारा गांव के चैतुराम को दिनांक 29.04.2026 को शराब में सुहागा मिलाकर दिया गया, जिसे पीने से चैतुराम की मौत हो गयी। 
8. इसके बाद 2023 में चुनाव के समय हुए पुराने झगड़ा विवाद मारपीट का बदला लेने तथा बीच बीच में ताने मारने की बात को लेकर दिनांक 14.05.2026 को महेतरू राम को भी सभी लोगो की तरह शराब में सुहागा (जहर) मिलाकर आरोपी द्वारा दिया गया, जिसे पीने से महेतरू की भी मौत हो गयी।
9. अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.04.2026 को कार्तिक को सुहागा मिला शराब दे दिया गया था, जिसे पीने से कार्तिक की तबियत खराब होने से परिजन द्वारा उपचारार्थ भर्ती कराया गया था।  

उक्त घटनाओं के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध 08 हत्या एवं 01 हत्या का प्रयास कुल 09 अपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर IG रायपुर अमरेश मिश्रा भापुसे के द्वारा शुरूआत से ही लगातार दिशा निर्देश दिये जा रहे थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक प्रवीण मिंज, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणाली वैद्य की प्रमुख भूमिका रही। प्रदेश के बहुचर्चित 08 व्यक्तियों की सुनियोजित हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट दक्षता, सुझबुझ एवं संयम का परिचय देते हुए, जटिल अपराध को सफल तरीके से सुलझाने में सफलता प्राप्त की गई है।