बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

कैशलेस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर कर्मचारियों ने जताई खुशी…

31 Oct 2026

कैशलेस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर कर्मचारियों ने जताई खुशी…

कैशलेस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन को मिली कैबिनेट की मंजूरी। कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

 बलौदाबाजार l गत दिवस राज्य शासन के द्वारा कैबिनेट में राज्य के समस्त पांच लाख कर्मचारियों एवं आश्रित परिजन हेतु कैशलैस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन हेतु अनुमोदन किया गया। उक्त चिर प्रतिक्षित योजना के क्रियान्वयन की घोषणा होते ही कर्मचारी जगत में हर्षौल्लास का वातावरण छा गया। कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर इस पल को यादगार बनाया।

विदित हो कि केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य शासन के कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा योजना का लाभ दिलाने के एकसूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का अभ्युदय लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुआ। संघ ने सम्मत विभागीय कर्मचारी साथियों तक " कैशलैस चिकित्सा सुविधा " की महत्वपूर्ण मांग को लेकर राज्य में सर्वप्रथम बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में कैशलैस मेडिकल संगोष्ठी का आयोजन किया। लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर एकसूत्रीय मिशन को नित प्रतिदिन बढ़ाने का कार्य किया। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के संरक्षक राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऊषा चंद्राकर के कुशल नेतृत्व में संघ के द्वारा अपनी एकसूत्रीय मांग को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। माननीय मुख्यमंत्री, स्वास्थमंत्री वित्तमंत्री एवं विभागीय सचिवगण को ज्ञापन देकर उक्त योजना के क्रियान्वयन की मांग की जाती रही। विधानसभा सत्र के दौरान भी उक्त जनकल्याणकारी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रश्न भी पूछे गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्विटर अभियान भी चलाया गया।  परिणामस्वरूप राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष बजट सत्र के दौरान राज्य के समस्त कर्मचारियों एवं आश्रित परिजन के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु सौ करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत की गई। परंतु उक्त स्वीकृति के 08 माह पश्चात भी उक्त जनहितकारी योजना के क्रियान्वयन पर शासन की मुहर न लग सकी थी। आखिरकार कैबिनेट मीटिंग में उक्त योजना का अनुमोदन कर शासन ने राज्य के कर्मचारीगण एवं आश्रित परिजन के हित में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया।

इस जनकल्याणकारी योजना के अनुमोदन ने कर्मचारीजगत में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण व्याप्त है। समस्त विभागीय कर्मचारियों सहित परिजनों ने एक सुर में सुर मिलाते हुए मेडिकल कैशलेस योजना को अतिशीघ्र राजपत्र में प्रकाशित कर e हेल्थ कार्ड बनाने की अनुशंसा एवं सकारात्मक पहल करने की मांग किए।

कर्मचारी हितैषी योजना के अनुमोदन किए जाने पर राकेश कुमार सिंह ऊषा चंद्राकर लिखेश वर्मा,रमेश कुमार नेगी आजूराम सिन्हा मिर्जा कासिम बेग पीयूष गुप्ता दिलेश्वर साव विजय कोचेंद्र देव प्रसाद साहू अजय जायसवाल अविनाश कौशिक नंदकिशोर पटेल,धीरज तिवारी रविशंकर सिंघन पंकज राठौर कुंदन साहू संतोष साहू सतीश वर्मा सीमांचल गौड़ श्रीमती मंजू शौरी माला गौतम मंजू उइके ने शासन प्रशासन का आभार  एवं प्रसन्नता व्यक्त की है। उक्त जानकारी रमेश कुमार नेगी प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने दी।