बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जूनून को हकीकत मे बदलने कड़ी मेहनत जरुरी-राज्यपाल श्री रमेन डेका

29 Aug 2026

जूनून को हकीकत मे बदलने कड़ी मेहनत जरुरी-राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ग्राम चाम्पा में स्कूल के सभाक़क्ष  का किया लोकार्पण

वरिष्ठ शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मनित

एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत  स्कूल परिसर मे रोपे अमलताश पौधा

बलौदाबाजार l प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका शनिवार को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाम्पा मे आयोजित लोकार्पण एवं शिक्षक -मेधावी छात्र सम्मान समारोह मे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाक़क्ष का विधिवत लोकार्पण किया। समारोह मे वरिष्ठ शिक्षकों,कक्षा 12 वी एवं 10 वी के प्रतिभाशील छात्रों एवं पीएटी मे चयनित विद्यार्थियों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने वाले 9 युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि स्कूल मे निर्मित इस सभाकक्ष मे कई तरह के सांस्कृति एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन होग़ा जिससे छात्रों की प्रतिभा निखरेगी।  शिक्षक और छात्रों के बीच आत्मीय सम्बन्ध प्रगाढ होना चाहिए। शिक्षक अपने आचरण और व्यवहार से छात्रों का रोल मॉडल बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिये छात्र जूनून पैदा करें और जूनून को हकीकत मे बदलने के लिये कड़ी मेहनत करें। कोशिश करते रहने से सफलता आवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि अब नई शिक्षा नीति लागू हो गई है जो छात्रों को विभिन्न विषयो मे विशेषज्ञता हासिल करने, कौशल विकास के लिये सहायक है। जीवन मे शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है, शिक्षा हमारे व्यक्तित्व विकास के साथ,बौद्धिक क्षमता बढ़ाती है और आजीविका के लिये हुनर प्रदान करती है।

राज्यपाल ने मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि छात्र मोबाइल का उपयोग केवल जरुरी कामों के लिये करें, मनोरंजन मे समय व्यर्थ न करें। सोशल मीडिया और एआई का इस्तेमाल भले ही सुविधाजनक है,कई जानकारी तत्काल मिल जाती है लेकिन  यह आलस्य भी बढ़ा रहा है। इसलिये जरुरत के अनुसार ही उपयोग करना चाहिए।


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि चाम्पा जैसे छोटे से गांव मे राज्यपाल का आगमन एक ऐतिहासिक और गौरव का दिन है।  उन्होंने अपने बचपन और स्कूली जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस ग्राम की मिट्टी से उन्हें अगाध प्रेम है और इसके विकास के लिये हमेशा काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान ही नहीं करते अपितु छात्रों के प्रतिभा को निखारने का काम  भी करते हैं,सही रास्ता दिखाते हैं। इसके साथ ही समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराते हैं। उन्होंने कहा कि आज कुछ प्रतिभावान छात्र सम्मानित हुए हैं जो इनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।  सभी कड़ी मेहनत करें,असफलता से घबरायें नहीं क्योंकि असफलता सामना करने का साहस देता है।
समारोह को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।

एक पेड माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौध रोपण - 

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने एक पेड माँ के नाम अभियान अंतर्गत स्कूल परिसर मे अपनी माँ स्व चम्पावती डेका की स्मृति मे अमलताश पौधे का रोपण किया। इसके साथ ही राजस्व मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया।

बिहान की दीदियों ने पहनाई धान से बनी राखी -   

राज्यपाल श्री डेका ने स्कूल परिसर मे बिहान की आजीविका दीदियों  के द्वारा लगाए गये विभिन्न उत्पादों के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों के बारे मे पूछ -ताछ कर जानकारी ली। इस दौरान बिहान की दीदियों ने धान बीज और चावल से बनी सुंदर राखी राज्यपाल श्री डेका को पहनाई। राज्यपाल श्री डेका ने दीदियों के हुनर की सारहना की।

ये शिक्षक और छात्र हुए सम्मानित - 

राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों सम्मानित होने वाले शिक्षको मे सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं शिक्षाविद एसएम पाध्ये, डॉ निशा झा, डॉ डीएन राय, भूषण धुरंधर, कक्षा 12 वीं के स्टेट टॉपर जिज्ञासु वर्मा, साक्षी वर्मा,कक्षा 10 वीं के छात्र अमित कुमार टंडन, पीएटी मे चयनित प्रवीण डहरिया, ममता साहु एवं मयंक वर्मा शामिल हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय,जनपद सदस्य पवन वर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,सरपंच संतोषी धृतलहरे  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।