बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कांग्रेस प्रतिबद्ध, आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन का लिया निर्णय

12 Oct 2026

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कांग्रेस प्रतिबद्ध, आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन का लिया निर्णय

जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की आवश्यक बैठक संपन्न, सड़क, बिजली बिल, पेयजल, किसानों की समस्याओं एवं SIR सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

बलौदाबाजार l जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आज स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले की विभिन्न जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता, किसानों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति, बिजली बिल से संबंधित परेशानियों, पेयजल व्यवस्था तथा किसानों को खाद एवं सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के समक्ष इन समस्याओं को मजबूती से रखने की बात कही।बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत नए पात्र मतदाताओं तथा मतदाता सूची से छूट गए पुराने पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जुड़वाने हेतु सक्रियता से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे l 

संगठनात्मक मजबूती के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नियमित मासिक बैठक आयोजित करने, स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं से अवगत होकर यथासंभव निराकरण कराने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन द्वारा समय रहते उचित कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से हेमचंद केशरवानी, रामकुमार साहू, सुनील साहू, लखेश साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, अमर मिश्रा, मुकेश ठाकुर, तुलसी मनहरे, जितेंद्र नवरत्न, समीर अग्रवाल, सुनील कुर्रे, वैभव केशरवानी, सिद्धांत मिश्रा, आर्यन शुक्ला, संतोष चंद्राकर, गजपति यादव, धनेश साहू, महेन्द्र डहरिया, प्रभु दयाल वर्मा, श्रद्धा मनीष वर्मा, सेवती धीवर, मनमोहन पटेल, नंदेश्वर साहू, श्रीमती नीलू चंदन साहू, राधिका राय, राधेश्याम वर्मा, ईश्वर चन्द्रवंशी एवं सरजू प्रसाद घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने तथा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।