बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जन्मदिन पर प्रेस क्लब पहुंचे भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, पत्रकारों का किया आत्मीय सम्मान

10 Oct 2026

जन्मदिन पर प्रेस क्लब पहुंचे भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, पत्रकारों का किया आत्मीय सम्मान

गुलदस्ता और शुभकामनाओं से हुआ स्वागत, श्वेत गमछा व श्रीफल भेंट कर पत्रकारों का बढ़ाया सम्मान — प्रेस वार्ता में जनहित और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार प्रेस क्लब में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रविशंकर वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय एवं गरिमामयी आयोजन हुआ। श्री वर्मा अपने जन्मदिन पर प्रेस क्लब भवन पहुंचे, जहां प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी सहित पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रविशंकर वर्मा ने भी पत्रकारों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए उपस्थित पत्रकारों को श्वेत गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। जन्मदिन के मौके पर हुआ यह आत्मीय मिलन पूरे कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा l 

पत्रकारिता और जनप्रतिनिधित्व के बीच संवाद का मंच

सम्मान समारोह के बाद रविशंकर वर्मा ने पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की। प्रेस वार्ता में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संवाद हुआ।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। वहीं पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज एवं प्रशासन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम हैं।
प्रेस क्लब के पत्रकारों ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को उनके समक्ष रखा, जिस पर श्री वर्मा ने गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करने की बात कही।

बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, सचिव दलजीत सिंह चावला, उपाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव सहित विजय शंकर तिवारी, राजेश्वर गिरी, उमेश बाजपेई, मिथिलेश वर्मा, पुष्पकांत मेजर, आभास शर्मा, गोविंद रात्रे, श्रवण ध्रुव, देवेंद्र साहू, गणेश साहू, राघवेंद्र सिंह, हिमांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

जन्मदिन बना आत्मीय मिलन का अवसर
कार्यक्रम के समापन पर बलौदाबाजार प्रेस क्लब परिवार ने रविशंकर वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की। आयोजन ने पत्रकारिता और राजनीतिक क्षेत्र के बीच संवाद, सम्मान एवं सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।