बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जिले मे 1 अक्टूबर से सेवा सेतु शिविर का आयोजन,स्थल पर ही होग़ा लोगों की समस्या का समाधान

26 Sep 2026

जिले मे 1 अक्टूबर से  सेवा सेतु शिविर का आयोजन,स्थल पर ही होग़ा लोगों की समस्या का समाधान

प्रत्येक विकासखंड के चिहांकित ग्राम मे लगेगा वृहद शिविर, सभी विभागों के स्टॉल व जिला अधिकारियो की रहेगी मौजूदगी

कलेक्टर ने तैयारी को लेकर की समीक्षा,अधिकारियों को दिये जरुरी निर्देश

बलौदाबाजार l  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले मे 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। हर विकासखंड  मे एक चिहांकित ग्राम मे विशाल शिविर लगाए जाएंगे जिसमें लोगों के आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को  अधिकारियों कि बैठक लेकर शिविर की तैयारी के सम्बन्ध जरुरी निर्देश दिये।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सेवा सेतु शिविर जिला स्तरीय शिविर शिविर होग़ा जिसमें सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे औऱ जिला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर मे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।  उन्होंने एसडीएम एवं जनपद सीईओ को शिविर की व्यापक तैयारी समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।

बताया गया शिविर सबसे पहले 1 अक्टूबर को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत पनगांव के कृषि उपज मण्डी मे लगाई जाएगी।  3 अक्टूबर को विकासखंड भाटापारा के ग्राम बोडतरा स्थित शासकीय हाई स्कूल बोडतरा, 5 अक्टूबर को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत छेरकापुर, 6 अक्टूबर को विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत कोसमसरा क एवं 7 अक्टूबर को विकासखंड सिमगा के ग्राम कामता मे होग़ा।