बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जिले के दो होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान

23 Jun 2026

जिले के दो होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान

जापान के प्रतिष्ठित सकुरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम हेतु चयनित

कलेक्टर ने उज्ज्वल भविष्य के लिये दी शुभकामनायें

बलौदाबाजार l जिले के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत जापान में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सकुरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम के लिये चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी है।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के लिए, बल्कि संपूर्ण  जिले के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की यह सफलता जिले में विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जापान में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सहभागिता से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में नई जानकारियां प्राप्त होंगी, जिससे वे भविष्य में देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


चयनित विद्यार्थियों में गगन दास मानिकपुरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लवन तथा नागेश कुमार, शासकीय मिडिल स्कूल, हथबंद शामिल हैं। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से इस कार्यक्रम के लिए केवल पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से दो विद्यार्थी बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से हैं। यह जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा एवं इंस्पायर अवार्ड जिला नोडल अधिकारी  कौशिक मुनि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बधाई दी हैं। छात्रों के इस सफलता में मार्गदर्शक शिक्षक तुलेन्द्र कुमार वर्मा का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करते हुए उनके नवाचारी विचारों को विकसित करने तथा उन्हें इंस्पायर मानक योजना के विभिन्न चरणों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।