बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिये समृद्धि शर्मा का चयन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी शुभकामनायें

06 Oct 2026

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिये समृद्धि शर्मा का चयन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी शुभकामनायें

बलौदाबाजार l स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट एमडीवी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदाबाजार में कक्षा 6वीं में अध्ययनरत छात्रा समृद्धि शर्मा का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक के 12वें नेशनल लेवल एग्जीबिशन एंड प्रोजेक्ट कॉम्पिटिशन के लिए हुआ है। समृद्धि राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचारी मॉडल “सिलेंडर कैरियर" का प्रदर्शन करेंगी।  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समृद्धि की इस उपलब्धि के लिये बधाई व शुभकामनायें दी है।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि  जिले की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। समृद्धि ने अपने नवाचारी मॉडल “सिलेंडर कैरियर” के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की क्षमता का परिचय दिया है।कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इंस्पायर अवार्ड मानक जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक विचारों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समृद्धि जैसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

12वें नेशनल लेवल एग्जीबिशन एंड प्रोजेक्ट कॉम्पिटिशन का आयोजन 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। विभागीय पत्र के अनुसार चयनित प्रतिभागियों को अपने प्रोटोटाइप मॉडल के साथ निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना है।

इस अवसर पर प्राचार्य ऋतु  शुक्ला,जिला नोडल अधिकारी कौशिक मुनि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे l