बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

हरतालिका तीज पर मंदिरों में गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे

14 Sep 2026

हरतालिका तीज पर मंदिरों में गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे

महिलाओं ने फुलेरा सजाकर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

बलौदाबाजार। हरतालिका तीज के अवसर पर सोमवार को शहर में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा।

महिलाओं ने पूजा स्थल पर आकर्षक फुलेरा सजाकर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित की। इसके बाद पूजन सामग्री के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। शहर के शनि मंदिर, सृष्टि मंदिर, शिव मंदिर, महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम के समय मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।

हरतालिका तीज पर महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह श्रृंगार कर व्रत रखा। कई स्थानों पर महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया। रात के समय विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। देर रात तक मंदिर परिसर में धार्मिक गीतों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।

इसी क्रम में सिविल लाइन गार्डन चौक में वीनम श्रीवास्तव के निवास स्थान पर महिलाओं ने फुलेरा सजाकर भगवान शिव और माता पार्वती की सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर श्रद्धा पूर्वक तीजा पर्व मनाया गया। पंडित चंद्रशेखर पांडे द्वारा कथा वाचन कर तीजा पर्व एवं उपवास की महिमा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। गुप्त पूजा में वीनम श्रीवास्तव, प्रेमलता श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, मंजू अग्रवाल, अदिति अग्रवाल,  सुहानी केसरवानी, पूजा केसरवानी, शिखा ठाकुर, साधना, कंचन, मीरा, चंद्रकला, सीता केसरवानी, रेखा सोनी, सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज पर्व की परंपराओं का पालन करते हुए परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे शहर में दिनभर हरतालिका तीज को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।