बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

हरितालिका के कारण 14 सितंबर को उपवास, 15 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त

07 Sep 2026

हरितालिका के कारण 14 सितंबर को उपवास, 15 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त

पं. पृथ्वीपाल द्विवेदी ने बताया—15 सितंबर सुबह 8 बजे के बाद पूरे दिन स्थापना के लिए शुभ समय

बलौदाबाजार। श्री गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर तिथि और प्रतिमा स्थापना के शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय विद्वान पंडित पृथ्वीपाल द्विवेदी ने बताया कि कुछ कैलेंडरों में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज और श्री गणेश चतुर्थी एक साथ दर्शाई गई है। वहीं बनारस एवं ऋषिकेश के पंचांग के अनुसार इस वर्ष 14 सितंबर को हरितालिका होने के कारण गणेश चतुर्थी का उपवास रखने वालों के लिए यह तिथि उपयुक्त मानी गई है।

पं. द्विवेदी के अनुसार श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना एवं पूजन के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 की तिथि अधिक शुभ है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 8 बजे के बाद पूरे दिन श्री गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से तिथि को लेकर भ्रमित न होने की अपील करते हुए कहा कि उपवास रखने वाले श्रद्धालु 14 सितंबर को उपवास रखें तथा श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना 15 सितंबर को करें। उन्होंने दोनों कार्यों के लिए निर्धारित तिथियों को शुभ एवं उपयुक्त बताया।