बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

हल्द्वानी की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी

15 Aug 2026

हल्द्वानी की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी

बलौदाबाजार। गत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सभा आयोजित किए जाने के बाद भाजपा समर्थित लोगों द्वारा उसी मैदान में यज्ञ, हवन एवं गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धीकरण किए जाने की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। बलौदा बाजार जिला कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी की उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दलित विरोधी एवं जातिगत भेदभाव की मानसिकता का प्रतीक बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में जातिवाद तथा दलित एवं पिछड़े वर्गों के साथ भेदभाव की घटनाएं लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं।


बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक, बजरंग चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए हल्द्वानी की घटना की निंदा की।
प्रदर्शन के दौरान “दलित विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार”, “मल्लिकार्जुन खड़गे का यहां अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” सहित अनेक नारे लगाए गए। इस अवसर पर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र साव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, एवं हितेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लखेश साहू, सुनील साहू, जितेन्द्र नवरत्न,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, पलारी ब्लॉक अध्यक्ष रविबंजरे, कसडोल अध्यक्ष दयाराम वर्मा, कमल पटेल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु, खिलेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, हेमचंद्र केसरवानी, तिलक कन्नौजे, नीरज बांधे,पार्षद डिगेश्वरी रवींद्र नामदेव, गोल्डी मरईया दिगम्बर साहू, सुरेश धृतलहरे, पवन मानिकपुरी, आयुश भतपहरी. नरेन्द्र वर्मा, खिलावन जायसवाल, खिलेंद्र पात्रे , घनश्याम वर्मा, सनत वर्मा, सूर्यकांत वर्मा, राहुल नेगी, जय नायक,सहित काफ़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।