बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी के साथ करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण -कलेक्टर

11 Aug 2026

गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी के साथ करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण -कलेक्टर

मुख्यालय से अनुपस्थित रहने वाले सचिव,पटवारी एवं आरएईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

जर्ज़र सड़कों की मरम्मत एवं पैच रिपेयर कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 3 से 12 माह तक लंबित राजस्व प्रकरणों  का गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये।

समीक्षा के दौरान सम्पर्क केन्द्र के माध्यम से ली गई जानकारी के आधार पर अपने निर्धारित मुख्यालय से अनुपस्थित रहने वाले 2 ग्राम पंचायत सचिव,11 पटवारियों एवं 16 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा क़ि शासन की मंशानुसासर कार्यालय में अधिकारी -कर्मचारी समय पर उपलब्ध रहे ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने कहा क़ि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी -कर्मचारियों पर पर प्रशासन द्वारा सख्त अनुशासनातमक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के कई सड़कों के जर्ज़र स्थिति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया क़ि मरम्मत के लिये स्वीकृत सड़कों का निर्माण बरसात के बाद नये सिरे से शुरु करें लेकिन वर्तमान में  सुचारु आवागमन के लिये जरुरी पैच रिपेयर का कार्य निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा क़ि 15 अक्टूबर से सड़क निर्माण कार्य विधिवत प्रारम्भ करने के लिये सभी आवश्यक तैयारी अभी से शुरू कर दें।उन्होंने कई नगरीय निकायों में बारिश में जल भराव को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया क़ि नालियों की उचित सफाई कराएं और जल भराव की स्थिति पर पम्प आदि की व्यवस्था शीघ्र हो जाना चाहिए।


कलेक्टर ने 15 अगस्त की तैयारियां की समीक्षा करते हुए तय समय पर कार्यालयों में ध्वजारोहण सहित अन्य कार्यक्रम बेहतर ढंग से सम्पादित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सुघर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 31 हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने पहले हर विकासखंड में दो -दो ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर संतृप्तिकरण अभियान चलाने कहा।


इस दौरान ई -ऑफिस,सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन, स्वामित्व योजना,एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल किसान किताब, सेवा सेतु पोर्टल आदि की समीक्षा की गई।


बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर  कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, निशा नेताम मड़ावी, सीमा ठाकुर सहित सभी एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।