बलौदाबाजार l दिनांक 18.08.2026 को सायं के समय सूचना मिली कि ग्राम मुडियाडीह खैंदा मेनरोड पर एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति केजराम ध्रुव पिता ढेल सिंह ध्रुव निवासी ग्राम मुडियाडीह का शव मिला है। मौके पर तुरंत थाना सिटी कोतवाली पुलिस बल पहुंच घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल एवं शव का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ पर उसके परिजनों द्वारा मृतक के दिनांक 18.08.2026 के शाम 05:00 बजे अपने निवास से ग्राम खैंदा में दूध देने के लिए निकलना बताया गया। प्रथम दृश्टया वृध्द व्यक्ति के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का आज दिनांक 19.08.2026 को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में पोस्टमार्टम प्रक्रिया संपन्न किया जाएगा। प्रकरण में मृतक के पुत्र सूचक लकेश्वर ध्रुव निवासी ग्राम मुडियाडीह की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में मर्ग जांच पंजीबद्ध कर जांच एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण में जांच प्रक्रिया एवं वैधानिक जारी है।