बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बालक खनीश के लिये चिरायु बना वरदान

14 Aug 2026

गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बालक खनीश के लिये चिरायु बना वरदान


बलौदाबाजार l गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चे का चिरायु टीम की पहल से सफल ऑपरेशन होने से नवजीवन मिला। चिरायु की यह पहल बच्चे के लिये वरदान से कम नहीं है।

विकासखंड सिमगा के ग्राम केसदा स्थित दर्रीपार  शासकीय प्राथमिक शाला में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ने 7 वर्षीय छात्र खनीश यादव, पिता संतोष यादव में हृदय संबंधी बीमारी की आशंका जताई।आगे की जांच में गंभीर हृदय रोग की पुष्टि हुई। पूर्व जांच के दौरान परिजनों को बताया गया था कि बच्चे के हृदय रोग का ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में संभव नहीं है तथा इसके लिए प्रदेश से बाहर उपचार की आवश्यकता हो सकती है।

इसके बाद  सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी के मार्गदर्शन में बच्चे को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे का उपचार एवं ऑपरेशन  संभव है । 1 अगस्त 2026 को बच्चे को भर्ती कराया गया तथा 5 अगस्त को सफलतापूर्वक हृदय का ऑपरेशन किया गया। 12 अगस्त को बच्चे को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस पटेल ने बताया कि चिरायु टीम ने बच्चे के उपचार की पूरी व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने, भर्ती कराने से लेकर उपचार के दौरान लगातार परिजनों के संपर्क में रहकर आवश्यक समन्वय किया। ऑपरेशन के बाद 12 अगस्त को डिस्चार्ज होने पर चिरायु टीम के वाहन से ही बच्चे को उसके गांव स्थित घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। बच्चे के स्वस्थ होने पर उसके माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया है। चिरायु टीम में चिकित्सक डॉ. अनुराग साहू, देवहूति वर्मा, फार्मासिस्ट  सुधा कंवर एवं एमएलटी आकांक्षा बांधे शामिल रहे।