बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने निकाली प्रभात फेरी

02 Oct 2026

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने निकाली प्रभात फेरी

गांधी चौक में महात्मा गांधी जी को किया नमन, जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

बलौदाबाजार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे मावली माता मंदिर से प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्थानीय गांधी चौक पहुंची, जहां कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलौदाबाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्र निर्माण, सत्य, अहिंसा, सादगी और देशसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण के अध्यक्ष दीपक साहू, जिला प्रभारी रामकुमार साहू, महामंत्री लखेश साहू, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सरजू प्रसाद धृत लहरें,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद्मेश्वरी साहू, शहर प्रभारी नीरज बांधे, मोहन साहू, पार्षद, सुभाष राव,डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, सलमान शेख,तरुण खटकर , संतोष तिवारी, दिगंबर साहू,देवेंद्र बंजारे, तिलक कन्नौजे,सुखदेव साहू, मोतीराम वर्मा, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र वैष्णव, रवि दीवान, सुंदर साहू, भावेश वर्मा, एनएसयूआई सूर्यकांत वर्मा, खेलावन जायसवाल, सागर साहू, शाश्वत यादव,सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।