बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

ई -ऑफिस क्रियान्वयन मे जिले का बेहतर प्रदर्शन,कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित तीन अधिकारी सम्मानित

12 Oct 2026

ई -ऑफिस क्रियान्वयन मे जिले का बेहतर प्रदर्शन,कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित तीन अधिकारी सम्मानित


बलौदाबाजार l डिजिटल प्लेटफार्म ई -ऑफिस के माध्यम से कार्यालायीन कार्य का क्रियान्वयन जिले मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे बेहतर ढंग से किया जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव विकास शील ने रायपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे ई -ऑफिस,आई गॉट कर्मयोगी एवं ई- अटेंडेंस मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी -कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी जिला कार्यालय कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से ऑनलाइन जुडे थे।

इस अवसर पर ई -ऑफिस मे अधिक फाइल औऱ कम समय मे निपटान के मामले मे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य सचिव द्वारा टॉप 5 अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसमें बलौदाबाजार -भाटापारा जिले से कलेक्टर कुलदीप शर्मा,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी एवं कसडोल के पूर्व एसडीएम राम रतन दुबे शामिल हैं।  मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी -कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए ई- ऑफिस एवं आई गॉट कर्मयोगी के कोर्स को अनिवार्य रूप से पूरा करने कहा।उन्होंने बताया कि प्रत्येक अधिकारी -कर्मचारी को हर माह कम से कम 1 घण्टे का कोर्स करना जरुरी है।इस कोर्स से प्राप्त प्रमाण पत्र का उल्लेख अधिकारी -कर्मचारियों  के एपीआर  मे भी होग़ा।

मुख्य सचिव ने ई -ऑफिस अंतर्गत फ़ाइल डिस्पोजल समय को कम करने पर जोर देते हुए कहा कि 12 घंटे  तक डिस्पोजल टाइम को 60 अंक निर्धारित है। इससे ज्यादा समय होने पर कोई अंक देय नहीं है,इसलिए 12 घण्टे से जितना कम हो सके फाइल डिस्पोजल  का सभी प्रयास करें।

ज्ञातव्य  है कि ई -ऑफिस,आई गॉट कर्मयोगी एवं ई अटेंडेंस मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयीन एवं जिलों के अधिकारी -कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिये मुख्य सचिव द्वारा हर माह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।