बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की अनूठी पहल: बलौदाबाजार में जिला स्तरीय सहकारी समिति का गठन

27 Oct 2026

दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की अनूठी पहल: बलौदाबाजार में जिला स्तरीय सहकारी समिति का गठन

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्टॉल से सामग्री खरीद कर किया प्रोत्साहित


​बलौदाबाजार l जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय और अनूठी पहल की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में 'उड़ान दिव्यांगजन मल्टीपरपज जिला स्तरीय सहकारी समिति' का गठन किया गया है, जिसकी विशेषता यह है कि इसके अध्यक्ष सहित सभी सदस्य दिव्यांगजन ही हैं।


समिति का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कौशल, व्यवसाय और बाजार से जोड़कर नियमित आय के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है।इस कड़ी में, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समिति द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति के सदस्यों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बारीकी से जांच की और उनकी उच्च गुणवत्ता की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं स्टॉल से सामग्री खरीदकर समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

वर्तमान में समिति की गतिविधियों का संचालन मनोविकास परिसर, कृषि उपज मंडी, बलौदाबाजार में किया जा रहा है।उड़ान दिव्यांग मल्टीपरपज़ कोऑपरेटिव सोसायटी के अंतर्गत दिव्यांगजनों की क्षमताओं, कौशल और स्थानीय बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों को विकसित करने की योजना है। इसमें पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर यूनिट ⁠गारमेंट एवं बैग निर्माण इकाई,खाद्य प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई, ⁠बेकरी एवं खाद्य उत्पाद इकाई,कॉर्पोरेट गिफ्टिंग,  कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैम्पर्स, ड्राई फ्रूट्स पैक, टी-शर्ट, कैप, मग, स्मृति चिह्न, कार्यालय स्टेशनरी, प्रचार सामग्री और अन्य उपहार उत्पादों की आपूर्ति शामिल है।