बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

धान खरीदी प्रक्रिया मे सभी जुट जाएं औऱ बेहतर तैयारी करें -कलेक्टर

24 Oct 2026

धान खरीदी प्रक्रिया मे सभी जुट जाएं औऱ बेहतर तैयारी करें -कलेक्टर

चेक लिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों मे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

गड़बड़ी की शिकायत पर होगी कड़ी कार्यवाही

धान खरीदी से जुड़े अधिकारी -कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

बलौदाबाजार l  खरीफ सीजन 2026-27 मे समर्थन मूल्य मे पारदर्शी व सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी हेतु शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष  मे  समिति प्रबंधक,कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं धान खरीदी से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को शासन की अति महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए संवेदनशीलता एवं गंभीरतापूर्वक दायित्व निर्वहन के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि  इस वर्ष 16 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होना प्रस्तावित है औऱ लगभग 20 दिन शेष है। धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारी -कर्मचारी तैयारी मे जुट जाएं ताकि बेहतर खरीदी हो सके। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र मे व्यवस्थाओं एवं नियमों के पालन के लिये शासन द्वारा चेक लिस्ट जारी किया गया है। इस चेक लिस्ट के अनुसार सभी केंद्रों मे व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। आर्द्रतामापी यंत्र  एवं इलेक्ट्रोॉनिक तौल मशीन का कैलीब्रेशन कराएं,धान की नमी 14 से कम एवं 17 से अधिक नहीं होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरा सक्रिय हो औऱ वाहनो के आने औऱ जाने के रिकार्ड हो। सभी केंद्रों मे पेयजल, शेड औऱ शौचालय की व्यवस्था हो।किसानों को धान बेचने मे कोई असुविधा न हो, किसानों के साथ सदव्यवहार बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इस बार भी बायोमेट्रिक आधारित खरीदी होगी जिसके लिये उपकरण को क्रियाशील कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी समितियों मे  माइक्रो एटीएम उपलब्ध हो एवं 1 नवम्बर से इसे सक्रिय कर लें। धान खरीदी शुरू होने पर हर सप्ताह ट्रांजेक्शन रिपोर्ट ली जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक किसानों से डीसीएस सत्यापन के अनुसार  धान खरीदी किया जाएगा। धान खरीदी के दौरान विशेष सतर्कता बरतें औऱ ग्रीष्मकालीन या घुन लगा हुआ धान की खरीदी नहीं करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि समिति प्रबंधक औऱ ऑपरेटर बेहतर समन्वय के साथ काम करें। किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत आने पर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।किसी भी समिति मे ग्रीष्मकालीन व घुन लगा हुआ धान की खरीदी नहीं होनी चाहिए।

इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग -
जिला स्तर पर इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जहाँ सभी उपार्जन केन्द्रों की सीसीटीवी कैमरा का एक्सेस होगा।सतर्क ऐप के माध्यम से धान परिवहन करने वाले गाड़ी के रूट डायवर्ट होने पर ,लांग हॉल्टिंग पर , उपार्जन केंद्र में अवैध गतिविधि करते पाए जाने पर टिकट जेनेरेट होगा जिनका निराकरण तहसील स्तरीय उड़न दस्ता टीम द्वारा किया जाएगा।

बताया गया कि आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले के 181 उपार्जन केंद्र  मे होगी।धान खरीदी का 16 नवंबर 2026  से 31 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। धान कामन 2441  रुपए , धान ग्रेड A-2461 रुपए प्रति क्विंटल  एमएसपी निर्धारित है।

इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी पुनित वर्मा, उपायुक्त सहकारिता उमेश गुप्ता, डीएमओ  अमित चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी,समिति प्रबंधक,कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।