बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

17 Jul 2026

छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

 सीएम ने कैशलेस मेडिकल सुविधा के शीघ्र क्रियान्वयन का दिलाया भरोसा

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा संरक्षक राकेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऊषा चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की गई। टीम ने प्रदेश के मुखिया से चर्चा के दौरान कैशलेस चिकित्सा योजना की नियमावली शीघ्र जारी करने एव उक्त योजना का प्रभावी क्रियान्वयन का अनुरोध करते हुए सर्व कर्मचारी हित में इसे अविलंब लागू करने की मांग की गई। संगठन के द्वारा आगामी दिवस में आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन सह अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु समय की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने संगठन की बातों एवं तर्कों पर विचार करते हुए मेडिकल कैशलेस योजना के अतिशीघ्र क्रियान्वयन की बात कही। एव संघ के आमंत्रण पर आगामी   26 जुलाई दिन रविवार को कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति का भरपूर आश्वासन  दिया।
 विदित हो कि छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ विगत तीन वर्षों से भी अधिक समय से राज्य के समस्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में कैशलेस चिकित्सा की मांग को लेकर मुखर होकर कार्य कर रहा है। विगत मार्च माह में बजट सत्र के दौरान राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हितार्थ उक्त योजना को लागू करने की घोषणा भी की गई है। परंतु लगभग चार महीने होने को है उक्त योजना का क्रियान्वयन आज पर्यंत तक नहीं हो सका है। प्रदेश के समस्त पांच लाख कर्मचारीगण,आश्रित परिजन एव पेंशनर्स उक्त जनकल्याणकारी योजना के शीघ्र क्रियान्वयन एव पूर्णतया लागू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संघ के सदस्यों द्वारा विभागीय मंत्रियों एव विधायकों से भी सौजन्य मुलाकात की गई। साथ ही साथ राज्य के समस्त कर्मचारी संगठन से अपील करते हुए कार्यक्रम दिवस को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु आग्रह भी किया गया।
   मुख्यमंत्री जी से भेंटवार्ता करने वालों में मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष -ऊषा चंद्राकर, संरक्षक -राकेश कुमार सिंह, प्रदेश संयोजक -रमेश कुमार नेगी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष - आजूराम सिन्हा,दुर्ग जिला संयोजक- रविशंकर सिंघन,संभागीय अध्यक्ष रायपुर - देव कुमार साहू,संघ के जीवट सदस्यगण मनोज चंद्राकर, श्रीमती मंजू उइके रुक्मणी चंद्राकर सहित विभागीय कर्मचारायण उपस्थित रहे। उक्त समूर्ण जानकारी संघ के प्रदेश संयोजक रमेश कुमार नेगी ने दी।