बलौदाबाजार l बलौदाबाजार छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सदस्यों एवं व्यापारियों द्वारा लगातार शहर के कई स्थानों में पिंक टायलेट की मांग को देखते हुए छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने चेंबर के पदाधिकारियों हेमचंद केशरवानी, मुरारी साहू, महेन्द्र सलुजा, उमेश अग्रवाल, कैलाश साहू, संजय पटेल, सहित बहुत से पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ स्थानीय रेस्ट हाउस में सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा नगरपालिका के अध्यक्ष अशोक जैन को ज्ञापन सौंपा गया।
1 पुराना नगर पालिका वर्तमान में खाली
2 शीतल किराना के पीछे फेकन होटल की जगह वर्तमान में खाली
3 मण्डी चौंक संतोष वेल्डिंग के बाजू नाली साईड
4 पोस्ट आफिस पशु चिकित्सालय के पास
चेंबर की ओर से दिए ज्ञापन पर चेंबर सदस्य मुरारी साहू ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को व्यापारी एवं राहगीर महिलाओं की परेशानी से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। तत्पश्चात सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा 10 लाख रु. की तत्काल घोषण की तथा कलेक्टर महोदय एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन को तत्काल पिंक टायलेट की समस्या हल करने निर्देशित किया। जिस पर छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।