बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार प्रेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गनशानी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार साथी, सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। तिरंगा फहराने के बाद "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
अध्यक्ष नरेश गनशानी ने इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी, सचिव दलजीत सिंह चावला, जयनारायण केशरवानी, शिवशंकर अग्रवाल, विमल गोविंदानी, राजेश्वर गिरी, विजय शंकर तिवारी, राघवेंद्र सिंह, मिथिलेश वर्मा, गोविंद रात्रे, राजा वालेचा, पुष्पकांत मेजर, संतोष यादव, आभास शर्मा, मोहित मरकाम, तुलसी साहू, गणेश साहू, शंकर दुलानी, शलभ बाजपेयी आदि बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l