बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश कुमार शुक्ला हुए सेवानिवृत्त

01 Oct 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश कुमार शुक्ला हुए सेवानिवृत्त

पुलिस विभाग में 35 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवा के पश्चात मिली भावभीनी विदाई

पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा के लिए शॉल, श्रीफल व उपहार भेंट कर किया गया सम्मानित

बलौदाबाजार l ​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालिक एवं निष्ठापूर्ण सेवाएं देने के पश्चात सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश कुमार शुक्ला आज दिनांक 30.09.2026 को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया एवं उनके सुखद, दीर्घायु व समृद्ध भविष्य की कामना की गई।

दीर्घकालिक एवं निष्ठापूर्ण सेवा का विवरण:- सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला (पिता- श्री राम मूरत शुक्ला, निवासी- ग्राम टिकरापारा, सिद्धार्थ चौक रायपुर, जिला रायपुर) का जन्म 18.09.1964 को हुआ था। वे दिनांक 09.09.1991 को पुलिस विभाग में पीटीएस माना (रायपुर) से भर्ती हुए थे। अपने 35 वर्षों के कार्यकाल के दौरान वे विभिन्न पदों व पुलिस थानों में पदस्थ रहते हुए निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देते रहे:
1. ​भर्ती दिनांक: 09-09-1991 (पीटीएस माना)
2. ​प्रधान आरक्षक पदोन्नति: 14-02-2009
3. ​सहायक उप निरीक्षक (ASI) पदोन्नति: 31-12-2021
4. ​हालिया पदस्थापना व सेवाएं: रायपुर जिले से बलौदाबाजार-भाटापारा स्थानांतरण पश्चात वे रक्षित केंद्र बलौदाबाजार, थाना भाटापारा शहर में पदस्थ रहे तथा वर्तमान में थाना भाटापारा शहर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

भावभीनी विदाई एवं सम्मान:- विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट एवं अनुशासित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ला ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और तत्परता की मिसाल कायम की है। ​समारोह में उन्हें शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्रीमती उषा ठाकुर रक्षित निरीक्षक बलौदाबाजार सहित दिनेश शुक्ला के परिवार के सदस्य एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।