बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता: 65 वर्षीय वृद्ध की अंधी हत्या का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा

20 Aug 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता: 65 वर्षीय वृद्ध की अंधी हत्या का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा

ग्राम मुडियाडीह-खैंदा मेनरोड पर 65 वर्षीय वृद्ध केजराम ध्रुव का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव

तकनीकी दक्षता व मुस्तैदी का परिचय: बलौदाबाजार से रायपुर होकर महासमुंद की ओर भाग रहे विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

रुपयों की मांग पूरी ना होने पर गुप्ती जैसे धारदार हथियार से किया गया था ताबड़तोड़ हमला

थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट दक्षता, प्रभावी आपसी समन्वय एवं लोकेशन ट्रैकिंग का प्रयोग करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया

​बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं जघन्य वारदातों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता एवं उत्कृष्ट तकनीकी समन्वय का परिचय देते हुए अंधी हत्या के संवेदनशील मामले को सुलझा लिया है।

​घटना का विवरण:- 

दिनांक 18/08/2026 की शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडियाडीह-खैंदा मेनरोड पर 65 वर्षीय वृद्ध केजराम ध्रुव (पिता ढेल सिंह ध्रुव, निवासी ग्राम मुडियाडीह) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस बल एवं फॉरेंसिक (FSL) टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल तथा शव का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। ​प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि मृतक शाम लगभग 05:00 बजे अपने घर से ग्राम खैंदा दूध देने के लिए निकले थे। प्रथम दृष्टया वृद्ध के शरीर पर धारदार हथियार से गहरे चोट के निशान पाए गए। मृतक के पुत्र लकेश्वर ध्रुव की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 697/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

साइबर सेल व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई एवं सर्विलांस:-

 मामले की गंभीरता को देखते हुए अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने हेतु थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास के मार्गों का गहन तकनीकी विश्लेषण प्रारंभ किया। साइबर सेल की टीम ने उत्कृष्ट दक्षता, प्रभावी आपसी समन्वय एवं लोकेशन ट्रैकिंग का प्रयोग करते हुए पाया कि घटना के बाद से फरार चल रहा एक विधि से संघर्षरत बालक, बलौदाबाजार से रायपुर पहुंचा और वहां से बस के माध्यम से महासमुंद की ओर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी बालक का पीछा कर उसे महासमुंद क्षेत्र पर सफलता पूर्वक हिरासत में ले लिया।

पूछताछ एवं हत्या का कारण:- 

हिरासत में लिए गए विधि से संघर्षरत बालक से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना के समय बालक मेनरोड पर बैठा था। जब वृद्ध केजराम ध्रुव वहां से दूध बेचने के लिए गुजर रहे थे, तब बालक ने उन्हें रोककर रुपयों की मांग की। ​वृद्ध द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी बालक आक्रोशित हो गया और अपने पास रखी गुप्ती (धारदार हथियार) से वृद्ध के शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वृद्ध की कुछ देर बाद मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था।

वैधानिक कार्रवाई:- 

प्रकरण में आज दिनांक 20.08.2026 को विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है।

आरोपी- विधि से संघर्षरत एक बालक