बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार जिला स्तरीय राज्योत्सव में विकास एवं संस्कृति का दिखा अनुपम संगम

02 Nov 2026

हमारी सरकार प्रदेश मे लिख रही विकास की नई गाथा -सांसद श्री अग्रवाल

बलौदाबाजार जिला स्तरीय राज्योत्सव में विकास एवं संस्कृति का दिखा अनुपम संगम

विभिन्न योजना क़े हितग्राहियों को सामग्री वितरित

सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस क़े अवसर पर 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह क़े मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,अति विशिष्ट अतिथि जिले क़े प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विशिष्ट अतिथियों क़े द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी क़े छायाचित्र क़े समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

राज्योत्सव में पीएम आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को चश्मा वितरण, कृषि विभाग द्वारा सरसों बीज 5 किसानों को, स्वाइल हेल्थ कार्ड 5 किसानों को, मत्स्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये का चेकवितरित किया गया। इसके साथ ही बाढ़ राहत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस बल, नेत्रदान दाताओ के परिजन एवं देहदान करने वालों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य स्थापना दिवस की 26 वीं वर्षगांठ की शुभकामनायें देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकास क़े पथ पर तेजी से अग्रसर हैं।आज हम अपने  नाम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य बड़े गर्व के साथ लिखते हैं औऱ उसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहरी बाजपेयी को जाता है।हिंदुस्तान मे छत्तीसगढ़ सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ सरकार किसान,महिला औऱ युवाओं की तरक्की व प्रदेश मे विकास की नई गाथा लिख रही है। प्रदेश के साथ बलौदाबाजार- भाटापारा जिले को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाने मे सबकी सहभागिता जरुरी है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही  रायपुर से बलौदाबाजार -सारंगढ़ तक फोर लेन सड़क बन जाएगा जिससे आवागमन सुगम होगी। आज जिले के गांव -गांव मे सड़क, पानी, बिजली, स्कूल व अस्पताल खुल गए हैं जो  विकास की दास्तां बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले मे जल संरक्ष्ण के क्षेत्र मे विशेष उपलब्धि हासिल किया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद प्रदेश औऱ जिला मे विकास स्पष्ट दिखाई दे रहा है।  उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार -भाटापारा जिला वीरो औऱ संतो की भूमि है।यह जिला केवल खनिज सम्पदा से परिपूर्ण नहीं बल्कि वन,कृषि औऱ उद्योग भी फल फूल रहा है। हमारी सरकार जन आकांक्षाओं के मुताबिक काम कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने स्वागत प्रतिवेदन में जिला स्तरीय राज्योत्स्व एवं जिले की प्रगति  का उल्लेख करते हुए जिले क़े विकास क़े लिये जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

सांस्कृतिक संध्या  में कलाकारों की मोहक प्रस्तुति - 
सांस्कृतिक संध्या मे सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका पायल साहु ने अपनी सुरीली आवाज से शमा बांधा।इसके साथ ही शरद अग्रवाल एंड ग्रुप द्वारा रंग सरगम,अयान ऑन पियानो, लोक कला मंच 'नवरंग',लोक कला मंच 'मया' के कलाकारों एवं स्कूली छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन- अतिथियों ने विभागीय उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं क़े तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विभागीय प्रदर्शनी पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, समाज कलयाण, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, पशु पालन, जनसम्पर्क,स्वास्थ्य सहित करीब 20 विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाए गए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े,पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,पुलिस अधीक्षक गौरव राय, डीएफओ पंकज कमल ,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।