बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

16 Aug 2026

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

बलौदाबाजार l भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात राष्ट्रपुरुष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विकासोन्मुखी सोच को प्रेरणादायी बताया।
 

कार्यक्रम में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, वरिष्ठ नेता विजय केसरवानी तथा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जास्वाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक आदर्शों, संवेदनशील नेतृत्व और विकास की राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी मंडल ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष वर्मा ने किया।