बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर से कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार

02 Sep 2026

​अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर से कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोचा गया

आरोपियों के कब्जे से 25½ फीट कॉपर केबल वायर (कीमती ₹25,000) एवं कटिंग ब्लेड जप्त

आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस द्वारा सीमेंट प्लांट परिसर से कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:- 

दिनांक 31.08.2026 को प्रार्थी राजेश कुमार पांडे (उम्र 65 वर्ष, निवासी कृष्णायन कॉलोनी बलौदाबाजार) द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रवान स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर में रखे 9-10 मीटर कॉपर केबल वायर (कीमती लगभग ₹25,000) को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 738/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:-

प्रकरण में विवेचना के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर संदेही टिकेश्वर वर्मा एवं लक्की वर्मा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी टिकेश्वर वर्मा के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से 25½ फीट लंबा कॉपर केबल वायर (कीमती ₹25,000) एवं केबल काटने में प्रयुक्त 01 नग कटर ब्लेड विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
1. ​टिकेश्वर वर्मा पिता धनीराम वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रवान, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार
2. ​लक्की वर्मा पिता रवि प्रसाद वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, ग्राम रवान, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार