बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में जहरीला अपशिष्ट जलाने पर बवाल, सेमराडीह पंचायत ने दी आंदोलन की अंतिम चेतावनी

09 Oct 2026

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में जहरीला अपशिष्ट जलाने पर बवाल, सेमराडीह पंचायत ने दी आंदोलन की अंतिम चेतावनी


बलौदाबाजार। अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र कुकुरदी में बीती रात फिर से जहरीले रासायनिक अपशिष्ट को जलाए जाने के कारण आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश है। रासायनिक कचरा जलने से निकले बेहद तेज और दमघोंटू दुर्गंध के कारण ग्राम पंचायत सेमराडीह के ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर सरपंच प्रमिला वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार वर्मा और पंचायत के पंचों ने संयंत्र प्रबंधन को दो टूक शब्दों में अंतिम चेतावनी दे दी है।

रात भर परेशान रहे ग्रामीण, अप्रिय घटना की आशंका

ग्रामीणों के मुताबिक, बीती रात प्लांट के भीतर अचानक कुछ अज्ञात रासायनिक अपशिष्ट जलाया गया। इसके बाद देखते ही देखते पूरे सेमराडीह गांव में एक भयानक और असहनीय दुर्गंध फैल गई। रात के अंधेरे में फैली इस रासायनिक गंध की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने आशंका जताई है कि इस जहरीली गैस और दुर्गंध के कारण गांव में कोई भी बड़ी अप्रिय घटना या स्वास्थ्य आपातकाल घट सकता है।

प्रशासन और प्रबंधन को पहले भी दी गई थी सूचना

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अल्ट्राटेक संयंत्र द्वारा इसी तरह की दुर्गंध पूरे गांव में फैलाई गई थी। उस दौरान भी जागरूक ग्रामीणों और पंचायत द्वारा संयंत्र प्रबंधन के लिखित में एवं जिलाधीश (कलेक्ट्रेट महोदय) को   आवेदन में अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद प्रबंधन की लापरवाही के कारण बीती रात फिर से वही वाकया दोहराया गया, जिससे ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया।

एचआर और सीएसआर हेड को सौंपा गया ज्ञापन

घटना के तुरंत बाद आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने अल्ट्राटेक संयंत्र पहुंचकर एचआर हेड अंतर्यामी जी और सीएसआर हेड राजेंद्र कुशवाहा जी को एक औपचारिक आवेदन सौंपा। इस आवेदन के माध्यम से मांग की गई है कि संयंत्र के भीतर जलाए जा रहे किसी भी प्रकार के अपशिष्ट का वैज्ञानिक और उचित प्रबंधन किया जाए, ताकि उसकी हानिकारक गंध या गैस प्लांट से बाहर न फैले।

'आगे कुछ भी हुआ तो जिम्मेदार होगा संयंत्र'

पंचायत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यह उनकी तरफ से आखिरी चेतावनी है। इसके बाद भी अगर प्रबंधन ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और कचरा जलाना बंद नहीं किया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। चेतावनी पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि इसके बाद गांव में किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अल्ट्राटेक संयंत्र प्रबंधन की होगी।

इस दौरान संयंत्र प्रबंधन को चेतावनी देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सरपंच प्रमिला वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार वर्मा के साथ मुख्य रूप से पंच गोपाल साहू, रामकुमार वर्मा, प्रमिला शर्मा, सरिता यादव, कीर्ति गिरी, लोकेश्वरी साहू एवं उत्तरा ध्रुव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।