अल्ट्राटेक सीएसआर की शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने की विशेष पहल*
*(अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा 3 प्राथमिक विद्यालयों को टेबल-बेंच प्रदान)
बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा ग्रामीण शिक्षा को सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेम्हराडीह, उनढनी एवं करमनडीह के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए टेबल-बेंच प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा-निर्देश एवं एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्राथमिक शाला सेम्हराडीह में सरपंच प्रमीला जितेन्द्र वर्मा, प्रधान पाठक राजेश्वरी बघेल एवं विद्यालय स्टाफ, प्राथमिक शाला करमनडीह में सहायक शिक्षिका कुंतला देवी साहू, रजनी कन्नौजे तथा प्राथमिक शाला ढनढनी में सरपंच प्रतिनिधि रंजीत ध्रुव, प्रधान पाठक संजय जांगड़े एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में सामग्री का वितरण किया गया।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को सुविधाजनक एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे बेहतर तरीके से अध्ययन कर सकें तथा विद्यालय में उनकी उपस्थिति एवं सीखने की गुणवत्ता में सकारात्मक वृद्धि हो सके। टेबल-बेंच प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। इससे बच्चों को व्यवस्थित एवं सम्मानजनक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अल्ट्राटेक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक विकास कार्यक्रमों के निरंतर संचालन की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एबआर विभाग से अनवेशा पाणिग्रही एवं मेघा पटनायक, सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा, दया राम वर्मा, परमेश्वर साहू तथा अल्ट्राटेक संयंत्र प्रबंधन का विशेष योगदान रहा।