अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया।
नवस्थापित कंप्यूटर लैब में 8 आधुनिक कंप्यूटर सेट , टेबल , चेयर , आलमारी , डस्टबिन , फुटमैट , रायटिंग बोर्ड , नोटिस बोर्ड एवं एयर ब्लोवर उपलब्ध कराए गए हैं।
ग्राम पंचायत खपराडीह सरपंच, जनपद सदस्य एवं पंचगण के साथ मिलकर फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच गजेन्द्र वर्मा, जनपद सदस्य भानूप्रताप वर्मा, उपसरपंच मधु नायक , पंच दीपक बघमार, अशोक भारध्दाज , प्रदीप निर्मलकर , परमेश्वर साहू , मोनिका बघमार , रेणु बलराम वर्मा , ममता वर्मा , शाला विकास समिति अध्यक्ष महेत्तर लाल वर्मा , प्राचार्य डी एन वर्मा , शिक्षक एवं शिक्षिकांए के के साहू , प्रिया रवानी , संतोष कुमार देवागंन , नोकेश वर्मा , गायत्राी साहू एवं झरना साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में सरपंच , जनपद सदस्य , पंच, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं प्राचार्य ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह नई कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
सरपंच, जनपद सदस्य , पंच, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम से सुरेन्द्र यादव , ताराचंद वर्मा , साहिल बांधे की भूमिका रही।