बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुमा में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

25 Jul 2026

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुमा में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में  डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुमा में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया।

नवस्थापित कंप्यूटर लैब में 8 आधुनिक कंप्यूटर सेट, टेबल, चेयर, आलमारी, डस्टबिन, फुटमैट, रायटिंग बोर्ड, नोटिस बोर्ड एवं एयर ब्लोवर उपलब्ध कराए गए हैं।

अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच चन्द्रकांता होमेश साहू, उपसरपंच तुकेश यादव एवं पंच सरिता साहू, टाकेश्वर ध्रुव, डागेश्वर ध्रुव, शाला विकास समिति अध्यक्ष रोमनाथ वर्मा एवं सदस्य राजेन्द्र वैष्णव, रेणुका साहू, प्राचार्य एस के खटकर एवं डीपी साहू, आरके साहू, डीके बंदे, एमएल भारध्दाज, अर्चना मिंज, मंजू चौहान, आरके मांडरे शिक्षक एवं शिक्षिकांओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में सरपंच, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं प्राचार्य ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह नई कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

सरपंच, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम से सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनिता निषाद, साहिल बांधे एवं  गुमान साहू की भूमिका  रही।