बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

10 Jul 2026

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्षेत्र के 48 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उन्नत खेती एवं वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पलारी विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी सुचीन वर्मा ने किसानों को प्रधानमंत्री समृध्दि एवं फसल बीमा योजना, आशा योजना, रासायनिक खेती, दलहन-तिलहन उत्पादन, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं नियम तथा वृक्षारोपण की वैज्ञानिक विधियों की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं किसान एफपीओ के डायरेक्टर नारायण साहू ने जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, मृदा परीक्षण, जैविक उर्वरकों के समन्वित उपयोग, फसल पोषण प्रबंधन तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने से फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है तथा अनावश्यक लागत में कमी आती है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिनका व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समाधान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय के साथ सीएसआर टीम के द्वारिका वर्मा, सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू का विशेष योगदान रहा।