अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन
बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमा में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक रावन आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्या श्रीमती शिम्पी सिंह द्वारा विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने के लिए प्रेरित किया गया। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्या श्रीमती शिम्पी सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, निरंतर अध्ययन एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में अल्ट्राटेक रावन के विभिन्न विभागों से अधिकारीयों ने भाग लिया जिसमे मानव संसाधन विभाग से अस्वथि पिल्लई, क्वालिटी कंट्रोल विभाग से एकता मिश्रा ,अलटरनेट फ्यूल रिसोर्स विभाग से जया चौधरी , मटेरियल विभाग से मोनिश्का श्रीवास्तव ने अपने अपने अनुभव साझा किये एवं सही करियर चुनने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विभिन्न करियर संबंधी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. खटकर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपने रुचि एवं क्षमताओं के अनुरूप करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त हुई तथा उन्हें सही मार्गदर्शन मिला। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं करियर के प्रति जागरूक बनाने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्ट्राटेक रावन से सीएसआर हेड निरुपा श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योस्तना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम से ताराचंद वर्मा, जानकी यादव एवं हेमलता ध्रुव की सहभागिता रही।