बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक CSR द्वारा शाकंभरी योजना अंतर्गत पेट्रोल (वॉटर लिफ्टिंग) पंप एवं मोनोब्लॉक वित्तरण कार्यक्रम आयोजित

28 Jul 2026

अल्ट्राटेक CSR द्वारा शाकंभरी योजना अंतर्गत पेट्रोल (वॉटर लिफ्टिंग) पंप एवं मोनोब्लॉक वित्तरण कार्यक्रम आयोजित
 

(40 किसानों को मिला सिंचाई सुविधा विस्तार का लाम)

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदीह सीमेंट वर्कस के निगमित्त सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शाकंभरी योजना अंतर्गत निकटवर्ती 6 ग्रामों के 40 किसानों को कृषि सिंचाई सुविधाओं को सुदृद्ध करने हेतु पेट्रोल (वाॅटर लिपिटंग) पंप एवं मोनोब्लॉक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम ढनढनी में किया गया।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी सुचिन वर्मा, ग्राम सेवक शिव वर्मा, ग्राम धनधनी के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत ध्रुव, उपसरपंच भूपेन्द्र साहू, सरकीपार के सरपंच प्रतिनिधि  राकेश वर्मा, कुकुरदी के सरपंच प्रतिनिधि गोपाल साहू सहित ग्रामों के गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कृषि अधिकारी सुचिन वर्मा ने किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीकों के महत्व से अवगत कराते हुए शाकंभरी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा की अनिश्चितता को देखते हुए सिंचाई के वैकल्पिक साधनों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। वॉटर लिफ्टिंग पंप किसानों को समय पर सिंचाई उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे फसल उत्पादन एवं कृषि आय में वृद्धि होगी। उन्होंने पंपों के सुरक्षित संचालन एवं रखरखाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की।
शाकंभरी योजना अंतर्गत वितरित पेट्रोल (बॉटर लिफ्टिंग) पंप एवं मोनोब्लॉक शासन अनुदान, किसान अंशदान एवं अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदीह सीमेंट वर्क्स (CSR) के वित्तीय सहयोग से उपलब्ध कराए गए। इस त्रिपक्षीय सहभागिता से किसानों को आधुनिक सिंचाई संसाधन सुलभ हुए है, जो जल प्रबंधन, फसल उत्पादकता एवं कृषि आय में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर CSR प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने लाभान्वित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की आजीविका सुदृद्ध करने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने एवं ग्रामीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह पहल किसानों के लिए सिंचाई संबंधी चुनौतियों को कम कर उनकी खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक होगी।
कार्यक्रम के सफल संचालन में CSR टीम के दया राम वर्मा प्रशिक्षणार्थी परमेश्वर साहू, दुर्गा प्रसाद एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।