बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक CSR द्वारा कुकुरदी एवं ढनढनी में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

25 Jul 2026

अल्ट्राटेक CSR द्वारा कुकुरदी एवं ढनढनी में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

(फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश)

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुक्रदी सीमेंट वर्कस के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम कुकुरदीह एवं ढनढनी  के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में फलदार, छायादार तथा फूलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपने-अपने पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए प्रेरित किया गया। CSR प्रमुख राजेंद्र कुशवाहा ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष 'सेल्फी विद माई ट्री प्रतियोगिता की घोषणा की। इसके अंतर्गत पौधा रोपण के समय तथा छह माह बाद उसी पौधे के साथ पुनः सेल्फी प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में से सर्वश्रेष्ठ एवं स्वस्थ पौधों का संरक्षण करने वाले तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुकुरदी की सरपंच गंगा साहू ने अल्ट्राटेक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।
डॉ महेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हैं और उन्हें हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं ग्राम ढनढनी के उपसरपंच भूपेंद्र साहू ने अल्ट्राटेक प्रबंधन एवं CSR विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा क्षेत्र में निरंतर विकासोन्मुखी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढनढनी से उपसरपंच भूपेन्द्र साहू, ग्राम पंचायत कुकुरदी से सरपंच गंगा साहू, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल साहू पंचायत सदस्य पंच आशीष जांगड़े, देवेंद्र जांगड़े, ललिता ध्रुव एवं हीरा मरकाम सहित शिक्षक गण, विद्यार्थी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल संचालन में  CSR टीम के दया वर्मा एवं परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा